अस्वीकरण (डिस्क्लेमर)
 

यह अधिसूचित किया है कि पोर्टल पर उपलब्ध सूचना और सेवाएँ सामान्य उद्देश्यों/ आवश्यकताओं के लिए हैं| किसी भी व्यक्ति द्वारा आपात स्थिति में अस्पताल की आपात सेवाओं के लिए नहीं हैं।


इस पोर्टल पर नीहित जानकारी मात्र सामान्य सूचना के लिए है । समस्त सूचनाएँ और प्रदत्त सेवाएँ, सम्बंधित अस्पताल द्वारा ‘राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र’ व ‘इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग’(NIC व DeitY), भारत सरकार के सहयोग से उपलब्ध कराई गईं हैं तथा सूचनाओं का नवीनीकरण व उनकी शुद्धता, सम्बंधित अस्पतालों की ज़िम्मेदारी है| पोर्टल पर उपलब्ध सूचनाओं, सेवाओं, सम्बंधित रिपोर्ट्स व ग्राफिक्स की सत्यता, विश्वसनीयता, पूर्णता, उपलब्धता आदि के लिए NIC व DeitY जिम्मेदार नहीं है।


किसी भी अप्रत्याशित स्थिति जैसे डाटा, नेटवर्क अथवा अस्पताल सेवाओं की अनुपलब्धता के कारण होने वाली क्षति या परिणाम के लिए NIC उत्तरदायी नहीं है।


इस पोर्टल पर उल्लिखित सेवाओं की प्रकृति, सामग्री और उपलब्धता पर ‘राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र’ (NIC) का नियंत्रण नहीं है।


यद्यपि वेब साईट के सुगम व सुचारू संचालन के लिए हर संभव प्रयास किया गया है तथापि अनियंत्रित तकनीकी खराबी के कारण वेब साईट की सामयिक अनुपलब्धता की स्थिति में NIC-DeitY की ज़िम्मेदारी नहीं होगी।